55 वां राज्य स्तरीय पूर्ण राजत्व दिवस कांगड़ा के बैजनाथ में हुआ आयोजित
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी स्टेडियम बैजनाथ में आयोजित 55वे राज्य स्तरीय पूर्ण राजत्व दिवस समारोह में भाग लेते हुए ध्वजारोहण किया।

ओम प्रकाश शर्मा। शिमला
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी स्टेडियम बैजनाथ में आयोजित 55वे राज्य स्तरीय पूर्ण राजत्व दिवस समारोह में भाग लेते हुए ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी टुकड़ियों द्वारा परेड की सलामी भी ली। मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेशवासियों से हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने के लिए अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा जनहित में लिए गए निर्णय एवं कार्यक्रमों पर भी प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर हिमाचल प्रदेश की अनदेखी का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश को उसका वास्तविक हक देने में भी आनाकानी कर रही है। उन्होंने पूर्व में हिमाचल प्रदेश में रही भाजपा सरकार पर भी जमकर आरोप लगाए। इस अवसर पर मंत्रिमंडल के सभी सहयोगी, प्रशासनिक अधिकारी वह अन्य गणमान्य व्यक्ति भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






