कांगड़ा में बीपीएल लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम का किया आयोजन
बीआरसी धर्मशाला सभागार में सोमवार को बीपीएल लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सुमन महाशा। कांगड़ा
बीआरसी धर्मशाला सभागार में सोमवार को बीपीएल लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एपीएमसी अध्यक्ष निशु मोंगरा ने की।
इस दौरान एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजली गर्ग, बीडीओ पारूल कटियार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और बीपीएल लाभार्थी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जोगीपुर, हलेड़ कलां, हलेर खुर्द, ललेहड़, तियारा, सलोल, तरखानखड, राजल, नंदरुल और जमानाबाद पंचायतों के लाभार्थियों की समस्याएं पंचायतवार लिखित रूप में ली गईं।
अधिकारियों ने लाभार्थियों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। निशु मोंगरा ने कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रम लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करने और उनकी समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0