आर्य कॉलेज नूरपुर में आपदा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर की आपदा प्रबंधन समिति द्वारा महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Oct 14, 2026 - 13:29
 0  135
आर्य कॉलेज नूरपुर में आपदा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम  का किया आयोजन

रघुनाथ शर्मा । नूरपुर

राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर की आपदा प्रबंधन समिति द्वारा महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगोष्ठी, नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भूगोल विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सत्य प्रकाश ने विद्यार्थियों को आपदाओं के विभिन्न प्रकारों, उनके कारणों और भौगोलिक परिस्थितियों के कारण उत्पन्न होने वाले जोखिमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए जागरूकता, पूर्व तैयारी, समय पर चेतावनी और प्रभावी प्रबंधन बेहद जरूरी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को आपदा जोखिम कम करने के उपायों के बारे में भी बताया।

संगोष्ठी के बाद आयोजित पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन प्रतियोगिताओं में 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कैडेट अंजलि ने प्रथम, कैडेट कीर्ति ने द्वितीय और कैडेट वंशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार ने विजेता विद्यार्थियों को पुस्तकों के रूप में पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उन्हें आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में आपदा प्रबंधन समिति के संयोजक कैप्टन सुरजीत कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समिति के सदस्य प्रो. सुरजीत सिंह और प्रो. शिव कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपदाओं के प्रति जागरूक करना और आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित रहने के लिए तैयार करना था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0