ग्राम खोला में आयुर्वेद दिवस समारोह एवं आउटरीच मेडिकल कैंप का किया आयोजन

आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) परगोड़ द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र सुरड्याल के सहयोग से ग्राम खोला में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस समारोह एवं आउटरीच मेडिकल कैंप आयोजित किया गया।

Sep 23, 2026 - 16:22
 0  36
ग्राम खोला में आयुर्वेद दिवस समारोह एवं आउटरीच मेडिकल कैंप का किया आयोजन

सुमन महाशा। कांगड़ा

आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) परगोड़ द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र सुरड्याल के सहयोग से ग्राम खोला में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस समारोह एवं आउटरीच मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। शिविर उपमंडल आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, पुराना कांगड़ा, डॉ. बबिता गौतम के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

शिविर में कुल 53 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 21 पुरुष, 22 महिलाएं एवं 10 बच्चे शामिल रहे। इस दौरान योग सत्र, स्वास्थ्य जांच एवं रक्त परीक्षण (RBS, BP एवं Hb) किए गए। साथ ही राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुर्वेद, स्वस्थ जीवनशैली एवं दैनिक जीवन में योग के महत्व पर जागरूकता व्याख्यान दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0