नगरोटा बगवां के तीन बार विधायक रहे चौधरी राम चंद भाटीया का हुआ निधन
नगरोटा बगवां के तीन बार विधायक रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी राम चंद भाटीया का बुधवार दोपहर तीन बजे टांडा मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया।
सुमन महाशा। कांगड़ा
नगरोटा बगवां के तीन बार विधायक रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी राम चंद भाटीया का बुधवार दोपहर तीन बजे टांडा मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन थे। उनका अंतिम संस्कार वीरवार को उनके पेतृक गांव अमतराड में होगा।
उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक विपन सिंह परमार, पूर्व मंत्री एवं विधायक सुधीर शर्मा, विधायक पवन काजल, पूर्व विधायक अरुण कुमार कुका, ज़िला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा, ज़िला कांगड़ा भाजपा प्रभारी, पूर्व मंत्री एवं विधायक बिक्रम ठाकुर, ज़िला कांगड़ा भाजपा सह-प्रभारी संजीव शर्मा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा, राकेश शर्मा, प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु, मंडल भाजपा अध्यक्ष सोनू चौधरी, बड़ोह मंडल अध्यक्ष अजीत राणा ने गहरा दुःख प्रकट किया तथा शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0