कांगड़ा में रामलीला की तीसरी रात उमड़ी दर्शकों की भीड़, विजेताओं को बांटे 25 पुरस्कार
नगर परिषद मैदान कांगड़ा में आयोजित रामलीला की तीसरी रात दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी।
सुमन महाशा । कांगड़ा
नगर परिषद मैदान कांगड़ा में आयोजित रामलीला की तीसरी रात दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर राइजिंग स्टार स्कूल की एमडी पूजा वालिया और टीवीएस शोरूम कांगड़ा के एमएस कपिल वालिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने रामलीला सभा को 11 हजार रुपये की राशि भेंट की।
रामलीला के दौरान मंच के पीछे लगी बड़ी प्रोजेक्टर स्क्रीन पर भी मंचन के साथ-साथ संबंधित दृश्य दिखाए जा रहे हैं, जिससे दर्शकों को रामलीला देखने का बेहतर अनुभव मिल रहा है।
तीसरी रात रावण द्वारा कैलाश पर्वत उठाने का प्रयास, शिव तांडव स्तोत्र की रचना, ऋषि विश्वामित्र द्वारा राम-लक्ष्मण को ताड़का वध के लिए ले जाना, ताड़का वध और मिथिलापुरी संदेश जैसे दृश्य प्रस्तुत किए गए।
इस दौरान रामलीला सभा की ओर से 10 और मुख्य अतिथियों की ओर से 15 पुरस्कार दिए गए। कुल 25 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। रामलीला से जुड़े सवालों के सही जवाब देने वाले दर्शकों को भी प्रतिदिन पुरस्कार दिए जा रहे हैं, जिसमें बच्चे विशेष रुचि दिखा रहे हैं।
कार्यक्रम में रामलीला सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश मेहरा, रामस्वरूप वर्मा, निर्देशक मुकेश मेहरा, देविंद्र शर्मा, संजय कोच और अन्य सदस्य मौजूद रहे। मंच का संचालन अतुल चौधरी कर रहे हैं। वहीं, हिमालयन सोलर सर्विसेज कांगड़ा की ओर से दशहरा तक दर्शकों को प्रतिदिन निःशुल्क चाय उपलब्ध करवाई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0