डीएवी कॉलेज कांगड़ा की धमाकेदार जीत, ढलियारा को 174 रन से हराया
डीएवी कॉलेज कांगड़ा के खेल मैदान में चल रही इंटर कॉलेज क्रिकेट चैंपियनशिप ग्रुप-सी में मेजबान डीएवी कॉलेज कांगड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गवर्नमेंट कॉलेज ढलियारा को 174 रनों से पराजित किया।
सुमन महाशा। कांगड़ा
डीएवी कॉलेज कांगड़ा के खेल मैदान में चल रही इंटर कॉलेज क्रिकेट चैंपियनशिप ग्रुप-सी में मेजबान डीएवी कॉलेज कांगड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गवर्नमेंट कॉलेज ढलियारा को 174 रनों से पराजित किया। प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां ने भी रीजनल सेंटर धर्मशाला को 53 रनों से हराया।
पहले मुकाबले में डीएवी कॉलेज कांगड़ा ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 203 रन बनाए। कप्तान अरशद धीमान ने 56, सुकृत शर्मा ने 37 और बंश धीमान ने 39 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धलियारा की टीम 7.3 ओवर में मात्र 29 रनों पर सिमट गई। राहुल और चिराज ने तीन-तीन विकेट हासिल किए, जबकि आर्य ने दो विकेट झटके।
दूसरे मुकाबले में नगरोटा बगवां ने 18 ओवर में 127 रन बनाए। जवाब में रीजनल सेंटर धर्मशाला की टीम 74 रनों पर ऑल आउट हो गई। शिवम चौधरी ने चार विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।
इस अवसर पर व्यापार मंडल कांगड़ा अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा मुख्य अतिथि रहे। प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह पटियाल भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को अनुशासन, भाईचारे और नशे से दूर रहने का माध्यम बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0