इंदौरा में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 25 लाख से बनेगी धरवाल तक सड़क: मलेंद्र राजन
इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विकास कार्यों को गति दी जा रही है।
रघुनाथ शर्मा। नूरपुर
इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में विधायक मलेंद्र राजन ने ताजवां से धरवाल वाया धुमलाहड़, गांव धरवाल तक सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। करीब 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन और मुख्य सड़क से कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी।
विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु के नेतृत्व में इंदौरा में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़क कार्य शुरू हो चुके हैं। इसके अलावा क्षेत्र में जल्द इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए 80 नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं, जबकि करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से विद्युत सब स्टेशन मोकी का निर्माण कार्य भी जारी है। विधायक ने अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और स्वरोजगार से जुड़ने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0