पुराना कांगड़ा में बिजली कर्मचारियों और जनता को सुरक्षा व CPR की दी ट्रेनिंग

विद्युत उपमंडल नंबर-2 पुराना कांगड़ा के प्रांगण में सोमवार को हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड की ओर से जनसंवाद, विद्युत सुरक्षा और प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर को लेकर विशेष सेमिनार आयोजित किया गया।

Oct 6, 2026 - 17:42
 0  72
पुराना कांगड़ा में बिजली कर्मचारियों और जनता को सुरक्षा व CPR की दी ट्रेनिंग
पुराना कांगड़ा में बिजली कर्मचारियों और जनता को सुरक्षा व CPR की दी ट्रेनिंग

सुमन महाशा । कांगड़ा

विद्युत उपमंडल नंबर-2 पुराना कांगड़ा के प्रांगण में सोमवार को हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड की ओर से जनसंवाद, विद्युत सुरक्षा और प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर को लेकर विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्युत मंडल कांगड़ा के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता ई. आदर्श कुमार भारद्वाज ने की।

सेमिनार का आयोजन तीन चरणों में किया गया। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनसंवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्युत उपमंडल नंबर-1 कांगड़ा, नंबर-2 पुराना कांगड़ा और रानीताल के अधिकारियों ने विद्युत कर्मचारियों और आम उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया और विद्युत विभाग से जुड़ी आवश्यक जानकारियां भी दीं।

दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक विद्युत सुरक्षा उपायों को लेकर कर्मचारियों और लोगों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान बिजली के साथ काम करते समय बरती जाने वाली सावधानियों और दुर्घटनाओं से बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई।

दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक सिविल अस्पताल कांगड़ा की एसएमओ डॉ. अल्पना और उनकी मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार तथा सीपीआर के बारे में जानकारी दी। डॉ. अल्पना ने बताया कि सीपीआर एक आपातकालीन जीवनरक्षक प्रक्रिया है, जिसका उपयोग व्यक्ति की सांस या दिल की धड़कन रुकने की स्थिति में किया जाता है। उन्होंने टीम के साथ मॉक ड्रिल के माध्यम से सीपीआर देने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता ई. आदर्श कुमार भारद्वाज, एसएमओ डॉ. अल्पना, एसडीओ सचिता भरमौर, एसडीओ पुलकित दीक्षित, एसडीओ आदित्य सूद और सेवानिवृत्त विद्युत एसडीओ चंद्रभूषण मिश्रा सहित विद्युत विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और उपभोक्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0