डडू कूहल खुलने से किसानों को मिली राहत, विधायक पवन काजल का जताया आभार
लंबे समय से बंद पड़ी डडू कूहल की मरम्मत होने और इसके खुलने से जमानाबाद, नंदेहड़ और कोटकवाला के किसानों को राहत मिली है।
सुमन महाशा । कांगड़ा
लंबे समय से बंद पड़ी डडू कूहल की मरम्मत होने और इसके खुलने से जमानाबाद, नंदेहड़ और कोटकवाला के किसानों को राहत मिली है। विधायक पवन काजल ने जेसीबी भेजकर कूहल की मरम्मत करवाई और उसे खुलवाया। इससे खुश किसानों ने विधायक से मिलकर उनका आभार जताया।
इस मौके पर विधायक पवन काजल ने कहा कि प्रदेश और कांगड़ा के लोग आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर पूरे विधानसभा क्षेत्र की सिंचाई कूहलों का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा। साथ ही किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए उनके हित में कई योजनाएं शुरू की जाएंगी।
काजल ने बताया कि हार जलाड़ी को नंदरुल खर्ट से जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल के दूसरे स्लैब का काम मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण कार्य में जुटी एजेंसी ने भी मार्च तक पुल का काम पूरा करने का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान कुलदीप, उपप्रधान वीर सिंह, कूहल प्रधान ओमप्रकाश, मस्त राम, अशोक जांबा, मदन लाल, मोहिंदर सिंह, कमलजीत, सर्वजीत, बलदेव, सुभाष कोटी, बलवीर पत्रवाल, किशोरी लाल और स्वरूप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0