सिरमणी में स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन, 52 मरीजों की हुई जांच

आयुष विभाग, उपमंडल पुराना कांगड़ा की ओर से आंगनवाड़ी केंद्र सिरमणी, डाकघर बोहड़ कवालू में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

Oct 15, 2026 - 17:21
 0  36
सिरमणी में स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन, 52 मरीजों की हुई जांच

सुमन महाशा । कांगड़ा 

आयुष विभाग, उपमंडल पुराना कांगड़ा की ओर से आंगनवाड़ी केंद्र सिरमणी, डाकघर बोहड़ कवालू में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन उपमंडल आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. बबिता गौतम के मार्गदर्शन में किया गया।

शिविर में डॉ. प्रियंका शर्मा ने 52 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें जरूरी चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान मधुमेह और उच्च रक्तचाप के मरीजों की विशेष जांच भी की गई।

वहीं, योग प्रशिक्षक रमन कुमार ने लोगों को योगाभ्यास करवाया और नियमित योग अपनाकर स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की समय पर पहचान करना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0