रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कांगड़ा सेवियर को किया सम्मानित
नेशनल इंटीग्रेटेड फॉर्म फॉर आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स वर्ल्ड और वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस इंग्लैंड द्वारा शिमला राज भवन में आयोजित कार्यक्रम में
सुमन महाशा। कांगड़ा
नेशनल इंटीग्रेटेड फॉर्म फॉर आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स वर्ल्ड और वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस इंग्लैंड द्वारा शिमला राज भवन में आयोजित कार्यक्रम में रक्तदान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर कांगड़ा सेवियर संस्था को सम्मानित किया गया।
महामहिम राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कांगड़ा सेवियर के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारी तरुण तलवाड़ ,शिव शंकर, राजीव चौधरी सहित कांगड़ा सेवियर से जुड़ी पांच संस्थाओं तथा अन्य और सामाजिक संस्थाओं को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नू, प्रदेश अध्यक्ष तरुण धीमान और वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
राज्यपाल ने कहा कि रक्तदान जैसे पुण्य कार्य समाज के लिए प्रेरणा हैं। संस्थाएं इसी तरह मानव सेवा में आगे बढ़ें। उन्होंने इस मौके पर उपस्थित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को नशे के खिलाफ काम करने के लिए शपथ दिलाई। वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि यह सम्मान सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0