जी.जी.डी.एस.डी कॉलेज में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय (जी.जी.डी.एस.डी.) राजपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कांगड़ा के सहयोग से विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Oct 15, 2026 - 18:50
 0  90
जी.जी.डी.एस.डी कॉलेज में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

Videos

View All
कुल्लू में 47वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, पुरुषों में हमीरपुर और महिलाओं में सरकाघाट विजेता कुल्लू में 47वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, पुरुषों में हमीरपुर और महिलाओं में सरकाघाट विजेता चंबा के मंगला गांव में एक भालू पेड़ पर लगी तार में फंस गया, जिसके बाद वह काफी देर तक छटपटाता रहा। चंबा के मंगला गांव में एक भालू पेड़ पर लगी तार में फंस गया, जिसके बाद वह काफी देर तक छटपटाता रहा। जन्मदिन पर कांगड़ा को दो नई बसों की सौगात, 15 दिन में शुरू होंगी सेवाएं जन्मदिन पर कांगड़ा को दो नई बसों की सौगात, 15 दिन में शुरू होंगी सेवाएं शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन GSSS सनवाल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह GSSS सनवाल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर... उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन ऊना जिले के अम्ब क्षेत्र के पक्का परोह में सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, HRTC की बस ने एक कार को टक्कर... ऊना जिले के अम्ब क्षेत्र के पक्का परोह में सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, HRTC की बस ने एक कार को टक्कर... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन नकराना में क्रिकेट का रोमांच चरम पर! नकराना में क्रिकेट का रोमांच चरम पर! शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

मनोज धीमान। राजपुर

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय (जी.जी.डी.एस.डी.) राजपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कांगड़ा के सहयोग से विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पालमपुर के अधिवक्ता क्षितिज कोरला ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को कानून, मौलिक अधिकारों, नागरिक कर्तव्यों तथा साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी।

अधिवक्ता क्षितिज कोरला ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना ‘हम, भारत के लोग’ का उल्लेख करते हुए संविधान के मूल आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का पालन भी करना चाहिए। उन्होंने गिरफ्तारी की कानूनी प्रक्रिया के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली साइबर ठगी के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि वीडियो कॉल के माध्यम से डराकर पैसे वसूलना साइबर धोखाधड़ी का एक तरीका है। ऐसी वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर **1930** पर संपर्क करना चाहिए। साथ ही, बैंक खातों से संबंधित संदिग्ध संदेशों और लेन-देन की पुष्टि करने की सलाह दी।

महाविद्यालय के निदेशक एवं प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया। वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ. ध्रुव देव शर्मा ने अधिवक्ता क्षितिज कोरला का धन्यवाद किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0