MY BHARAT प्रशिक्षण के पांचवें दिन युवाओं को डिजिटल कौशल और जनसंपर्क का दिया प्रशिक्षण

मेरा युवा भारत (MY Bharat), हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित छह दिवसीय आवासीय युवा स्वयंसेवक इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम के पांचवें दिन युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, डिजिटल एवं सोशल मीडिया कौशल, रिपोर्ट लेखन, जनसंपर्क, संसाधन जुटाने और सामुदायिक सहभागिता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

Aug 14, 2026 - 20:32
 0  18
MY BHARAT प्रशिक्षण के पांचवें दिन युवाओं को डिजिटल कौशल और जनसंपर्क का दिया प्रशिक्षण
MY BHARAT प्रशिक्षण के पांचवें दिन युवाओं को डिजिटल कौशल और जनसंपर्क का दिया प्रशिक्षण

सुमन महाशा। कांगड़ा

मेरा युवा भारत (MY Bharat), हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित छह दिवसीय आवासीय युवा स्वयंसेवक इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम के पांचवें दिन युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, डिजिटल एवं सोशल मीडिया कौशल, रिपोर्ट लेखन, जनसंपर्क, संसाधन जुटाने और सामुदायिक सहभागिता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सक्षम, जिम्मेदार और प्रभावी स्वयंसेवक के रूप में तैयार करना है।

दिन की शुरुआत योग एवं स्वच्छता अभियान से हुई। इसके बाद प्रतिभागियों ने पूर्व दिवस की गतिविधियों का पुनरावलोकन किया। केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं पर आयोजित सत्र में युवाओं को विभिन्न योजनाओं तथा उनके लाभों की जानकारी दी गई।

Digi Perform AI Institute, कांगड़ा के निदेशक श्री सनी शर्मा ने युवाओं को डिजिटल एवं कार्यालयी उत्पादकता कौशल, Google Sheets, Google Forms, ऑनलाइन मीटिंग टूल्स और साइबर फ्रॉड से बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने Instagram, Facebook और X जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग तथा Canva के माध्यम से आकर्षक सामग्री तैयार करने के व्यावहारिक तरीके भी बताए।

दिन का विशेष सत्र यूथ आइकॉन एवं MY Bharat के पूर्व वॉलिंटियर श्री संदीप चौधरी ने लिया। उन्होंने युवाओं को संसाधन जुटाने, जनसंपर्क, समुदाय से जुड़ाव तथा स्थानीय प्रशासन और हितधारकों के साथ समन्वय के महत्व से अवगत करवाया। उन्होंने युवाओं को ‘Youth as a Volunteer and Change Agent’ की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवा केवल गतिविधि नहीं, बल्कि नेतृत्व विकास और सामाजिक बदलाव का प्रभावी माध्यम है।

प्रशिक्षण में दस्तावेजीकरण, रिपोर्ट लेखन, फोटो-वीडियो प्रस्तुतिकरण और मॉडल युवा ग्राम सभा से जुड़े विषयों पर भी जानकारी दी गई। दिन के समापन पर युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 से 15 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0