30 सितंबर को कांगड़ा के कई क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली
विद्युत उपमंडल नंबर-1 कांगड़ा के अंतर्गत 30 सितंबर 2026 को आवश्यक रखरखाव और बिजली की तारों के साथ लगती पेड़ों की टहनियों की कटाई के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सुमन महाशा । कांगड़ा
विद्युत उपमंडल नंबर-1 कांगड़ा के अंतर्गत 30 सितंबर 2026 को आवश्यक रखरखाव और बिजली की तारों के साथ लगती पेड़ों की टहनियों की कटाई के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता पुलकित दीक्षित ने बताया कि 11 केवी कांगड़ा नंबर-1 फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से कार्य समाप्ति तक बिजली बंद रहेगी।
इस दौरान घुरकड़ी, वीरता, गर्ग कॉलोनी, तारा मंदिर, फोर्टिस अस्पताल, बालाजी अस्पताल, इंडस्ट्रियल एरिया, न्यू बस स्टैंड कांगड़ा, पॉलिटेक्निक कांगड़ा, जमानाबाद रोड, कॉलेज रोड, टंडन क्लब, नटेहड़ और जयंती विहार सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी कारणवश निर्धारित तिथि को कार्य पूरा नहीं हो पाता है, तो इसे अगले दिन किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0