कयाकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता में तकीपुर कॉलेज की छात्राओं ने जीते कांस्य पदक

एबीवी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर की छात्राओं ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालय कयाकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।

Oct 15, 2026 - 18:57
 0  54
कयाकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता में तकीपुर कॉलेज की छात्राओं ने जीते कांस्य पदक

सुमन महाशा। कांगड़ा

एबीवी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर की छात्राओं ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालय कयाकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 14 और 15 अक्टूबर, 2026 को वज़ीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी द्वारा पौंग बांध में आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं वंशिका और अंजलि ने K2 1000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, वंशिका ने K2 200 मीटर स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन और आपसी तालमेल से यह उपलब्धि हासिल की।

इस सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सचिन कुमार ने दोनों छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के समर्पण और खेलों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने और नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय परिवार ने वंशिका और अंजलि की इस सफलता पर खुशी जताते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के प्रयासों को भी प्रोत्साहन

मिला है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0