टांडा में नृत्य प्रतियोगिता में GAV पब्लिक स्कूल कांगड़ा के विद्यार्थियों ने चमकाया नाम

टांडा मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में रविवार को आयोजित अंतरराज्यीय नृत्य प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में GAV पब्लिक स्कूल, कांगड़ा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

Aug 12, 2026 - 19:00
 0  54
टांडा में नृत्य प्रतियोगिता में GAV पब्लिक स्कूल कांगड़ा के विद्यार्थियों ने चमकाया नाम

Videos

View All
शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल

सुमन महाशा। कांगड़ा

टांडा मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में रविवार को आयोजित अंतरराज्यीय नृत्य प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में GAV पब्लिक स्कूल, कांगड़ा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने मैडम सुंजन अहलूवालिया के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण में हिस्सा लिया।

कक्षा 12वीं की छात्रा पर्णिका और वर्निका ने युगल नृत्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, कक्षा 12वीं की ही छात्रा रिधिमा ने एकल नृत्य प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री मंदाकिनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मंदाकिनी फिल्म राम तेरी गंगा मैली के लिए विशेष रूप से जानी जाती हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की।

बुधवार को GAV पब्लिक स्कूल, कांगड़ा में विद्यार्थियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश शर्मा ने पर्णिका, वर्निका और रिधिमा को सम्मानित किया। उन्होंने तीनों विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही उन्होंने उनकी प्रशिक्षिका मैडम सुंजन अहलूवालिया के प्रयासों की भी सराहना की।

प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

तीनों विद्यार्थियों की उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने खुशी व्यक्त की। इस सफलता से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ-साथ विद्यालय का गौरव भी बढ़ाया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0