आर्य कॉलेज में वन महोत्सव के उपलक्ष्य पर किया पौधारोपण

बुधवार को राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में महाविद्यालय के हिंदी विभाग के विद्यार्थियों ने महाविद्यालय प्रांगण में वन महोत्सव के उपलक्ष पर पौधारोपण किया।

Aug 5, 2026 - 15:09
 0  9
आर्य कॉलेज में वन महोत्सव के उपलक्ष्य पर किया पौधारोपण
आर्य कॉलेज में वन महोत्सव के उपलक्ष्य पर किया पौधारोपण

रघुनाथ शर्मा। नूरपुर

बुधवार को राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में महाविद्यालय के हिंदी विभाग के विद्यार्थियों ने महाविद्यालय प्रांगण में वन महोत्सव के उपलक्ष पर पौधारोपण किया। कार्यक्रम का आरंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ॰ दिलजीत सिंह के कुशल मार्गदर्शन में हुआ।

उन्होंने विद्यार्थियों को पौधों के औषधीय गुणों के बारे में बताते हुए कहा कि यदि समाज का हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए एक पौधे का रोपण करता है तो यह धरती कितनी हरी भरी और खुशहाल हो जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए इस शुभ कार्य के लिए बधाई भी दी।

साथ ही हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी विभाग द्वारा पौधारोपण एक छोटी सी मुहिम है जो हमारी धरती के लिए एक अप्रतिम उपहार है। उन्होंने संस्कृति के पक्ष को उजागर करते हुए कहा कि मां हमारे जीवन में प्रथम गुरु होती है वहीं हमें इस समाज में जीवन का प्रथम अध्याय सिखाती है ।

धरती मां से ही संसार में हर व्यक्ति का जीवन सरल ,सफल और प्रासंगिक हो पाता है। अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि यह पौधा रोपण न केवल एक औपचारिक यात्रा है अपितु धरती मां के प्रति हमारे कर्तव्य को भी इंगित करेगा ।

इस अवसर पर उन्होंने हिंदी विभाग के बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी । साथ ही यह भी कहा कि आपके द्वारा किया गया यह कार्य आपके जीवन में एक बड़ा बदलाव लाएगा। बच्चों ने भी इस कार्यक्रम में भागीदारी निभा के अपनी प्रसन्नता अभिव्यक्त की है। इस कार्यक्रम में लगभग 40 से 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया और तुलसी, गेंदा गुलाब जैसे कई प्रजातियों के पौधे प्रांगण में लगाए। इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य शिक्षक गण भी उपस्थित उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0