अपना दो दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराएंगे वीसी आचार्य महावीर

भारी बारिश के कारण प्राकृतिक आपदा से सम्पूर्ण हिमाचल प्रदेश प्रभावित है।

Jul 9, 2025 - 20:02
 0  27
अपना दो दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराएंगे वीसी आचार्य महावीर

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला

भारी बारिश के कारण प्राकृतिक आपदा से सम्पूर्ण हिमाचल प्रदेश प्रभावित है। लेकिन धर्मपुर सिराज और नाचन क्षेत्रो के साथ - साथ कुछ अन्य स्थान विशेष रूप से प्रभावित हुए है। आचार्य महावीर सिंह कुलपति हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय ने उन सभी प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाऐ प्रकट की हैं। जिन्होंने इस आपदा मे आपनो को खोया है। वही जिस प्रकार प्रदेश के लगभग सभी NGO सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओ ने (नॉन-गवर्नमेंटल ऑर्गेनाइजेशन Non-Governmental Organisation) ने प्रभावित परिवारों के लिए मदद के लिए हाथ बढ़ाए उन्होंने वह प्रशंसनीय बताया। वहीं आचार्य महावीर सिंह ने बताया की हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय ने भी हमेशा ज़ब भी प्रदेश किसी आपदा से लड़ रहा हो अपनी प्रतिबद्धता, समर्पण, और दायित्व प्रदेश के प्रति दिखाया है। इसी कड़ी में आचार्य महावीर सिंह ने अपना दो दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है । जिससे इस आपदा की घड़ी में हिमाचल में प्रभावित लोगों की सहायता की जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0