रंगा इज बैक! फहद फासिल ने Aavesham 2 पर लगाई मुहर, जानें कब होगी सिनेमाघरों में रिलीज?

फहद फासिल ने Aavesham 2 का ऐलान कर दिया है। सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में फिर लौटेगा रंगा, जानें कब होगी सिनेमाघरों में रिलीज।

Feb 9, 2026 - 14:38
 0  99
रंगा इज बैक! फहद फासिल ने Aavesham 2 पर लगाई मुहर, जानें कब होगी सिनेमाघरों में रिलीज?

 साउथ एक्टर फहद फासिल की फिल्म Aavesham 2 का ऐलान खुद एक्टर ने इवेंट के दौरान कियात. पहली फिल्म की सफलता के बाद फैंस को फिर से इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है. यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसकी रिलीज के बारे में खुद फहाद ने बताया है. Aavesham 2, 2027 या 2028 में रिलीज़ हो सकती है।

Aavesham 2 का किया ऐलान
एक्टर फहद फासिल ने फिल्म ‘सूर्या 47’ के एक शानदार इवेंट में अपनी आने वाली फिल्म Aavesham 2 का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि यह फिल्म 2027 या 2028 में रिलीज़ हो सकती है. इससे पहले Aavesham की सफलता के बाद उनके फैंस इसके सीक्वल के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. Aavesham 2024 में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

आवेशम 2 का बेसब्री से इंतजार
आवेशम के फैंस इसके आने वाले सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसमें फिर से रंगा का किरदार देखने को मिल सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है. साजिन गोपु ने भी सीक्वल की बात कही है. अब सबको इंतजार है कि नई कहानी क्या होगी? क्या रंगा फिर से एक्शन और कॉमेडी का तड़का लगाएगा?

कब आएगी फिल्म सिनेमाघरों में?
फहद फासिल ने बताया कि ‘आवेशम 2’ की शूटिंग 2027 या 2028 में शुरू हो सकती है. इसलिए रिलीज भी उसी समय के आसपास होगी. अभी कोई सटीक डेट नहीं आई है, लेकिन जल्द ही ऑफिशियल घोषणा हो सकती है. फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन यह वेट इसके लायक होगा. पहली फिल्म की तरह यह भी ब्लॉकबस्टर बन सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0