Rajpal Yadav को मिली जमानत, परिवार का आया पहला रिएक्शन

राजपाल यादव को 9 करोड़ चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिली। परिवार ने खुशी जताई, जल्द करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस।

Feb 16, 2026 - 21:09
Feb 16, 2026 - 21:11
 0  27
Rajpal Yadav को मिली जमानत, परिवार का आया पहला रिएक्शन

बॉलीवुड एक्टर और पॉपुलर कॉमेडियन राजपाल यादव 16 साल पुराने चेक बाउंस मामले की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं. दिल्ली हाईकोर्ट ने आज 16 फरवरी को राजपाल की जमानत याचिका को मंजूरी कर लिया है. इस बीच अब एक्टर की जमानत पर उनकी फैमिली का पहला रिएक्शन सामने आया है. आइए जानते हैं कि राजपाल के परिवार का क्या कहना है?

राजपाल की जमानत पर परिवार का पहला रिएक्शन
राजपाल को जमानत पर मिलने पर उनके मैनेजर ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए पहला रिएक्शन दिया है। राजपाल के मैनेजर गोल्डी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि ये सच है कि राजपाल सर को जमानत मिल गई है और ये हमारे लिए बहुत खुशी की बात है और एक अच्छा दिन है।

मैनेजर ने क्या कहा?
इसके अलावा राजपाल के मैनेजर ने आगे कहा कि इस मामले पर राजपाल जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे, जिसकी एक-दो दिन में होने की उम्मीद है, लेकिन तब तक इस बारे में कोई और टिप्पणी नहीं की जा सकती. गौरतलब है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में सरेंडर करने का आदेश दिया था।

फिल्म ‘अता पता लापता’
राजपाल ने साल 2010 में अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए कर्ज लिया था, लेकिन अभिनेता समय रहते उसे चुका नहीं पाए. अब इसी मामले में एक्टर को जेल जाना पड़ा, लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट की डिमांड ड्राफ्ट की शर्त पर एक्टर को जमानत मिल गई. बता दें कि 19 फरवरी को एक्टर की भतीजी की शादी है और इसलिए ही ये बेल याचिका दाखिल की गई थी।

बॉलीवुड सितारों ने बढ़ाया साथ
गौरतलब है कि राजपाल के तिहाड़ जेल जाने के बाद अभिनेता की मदद की. इसमें सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं. सोनू सूद ने एक्टर की मदद के लिए अपील की थी, जिसके बाद कई लोगों ने आगे बढ़कर मदद का हाथ बढ़ाया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0