पूनम पांडे का दावा-हैंगआउट के लिए फेमस क्रिकेटर ने किया था मैसेज

पूनम पांडे ने बड़ा दावा किया है कि कई क्रिकेटर्स और एक्टर्स उन्हें मैसेज करते थे। बोलीं- ज्यादातर सिर्फ हैंगआउट करना चाहते थे, बयान वायरल।

Feb 17, 2026 - 15:09
 0  36
पूनम पांडे का दावा-हैंगआउट के लिए फेमस क्रिकेटर ने किया था मैसेज

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं. कभी अपनी लव लाइफ को लेकर तो कभी मौत की झूठी अफवाह की वजह से लोगों को शॉक देती रहती हैं. ऐसे में अब एक बार फिर से पूनम पांडे ने सुर्खियां बटोर ली है. उन्होंने क्रिकेट जगत के खिलाड़ियों को लेकर बड़ा दावा किया है कि प्लेयर्स कई बार मैसेज करते हैं, जिसमें कुछ टाइमपास करना चाहते हैं. उनका ये कॉन्ट्रोवर्शियल स्टेटमेंट वायरल हो रहा है। दरअसल, पूनम पांडे ने क्रिकेटर्स-एक्टर्स को लेकर चौंकाने वाले बयान दिए हैं. उन्होंने हाल ही में फिल्मविंडो संग बातचीत की और उन्होंने कहा कि कई एक्टर्स और क्रिकेटर्स उन्हें मैसेज करते थे. इस बातचीत में एक्ट्रेस से पूछा गया कि उनको बहुत सारे डायरेक्टर मैसेज आते होंगे और ऐसे लोगों के भी जिनके ब्लू टिक होते हैं, जो जाने-पहचाने होते हैं? इस पर अभिनेत्री ने हां में जवाब दिया।

पूनम पांडे ने बताया क्रिकेटर्स के आते हैं मैसेज
पूनम से पूछा गया कि कोई ना बताना चाहेंगी? तो इस पर उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया और कहा कि वो किसी का नाम नहीं बता सकती हैं. लेकिन बहुत सारे खिलाड़ी और स्टार्स ऐसे रहे, जिन्होंने उन्हें मैसेज किया। उनसे पूछा गया कि वो लोग उन्हें मैसेज क्या करते थे तो इस पर एक्ट्रेस ने बताया कि एक क्रिकेटर ने उन्हें लिखा था कि उसने उनकी तारीफ की थी और कहा था कि वो बहुत क्यूट लगती हैं. वो उन्हें बार-बार मैसेज कर रहा था. बाद में पूनम को उसे ब्लॉक करना पड़ा था।

वो सिर्फ हैंगआउट करना चाहते हैं- पूनम पांडे
फिर पूनम से सवाल किया गया कि जो क्रिकेटर्स उन्हें मैसेज करते हैं वो सीरियस होते हैं या फिर सिर्फ टाइमपास कर रहे होते हैं? इस पर अभिनेत्री ने कहा कि जिस तरह से मैसेज आते हैं इस पर उन्हें ऐसा लगता नहीं है कि वो सीरियस हैं। पूनम ने कहा कि ईमानदारी से कहें तो ऐसा लगता है कि वो सिर्फ उनके साथ हैंगआउट करना चाहते हैं. एक्ट्रेस ने भी दावा किया कि कई बार उन्हें इग्नोर भी करना पड़ता है। क्योंक उनको लगता है कि ये लोग खुद को क्या समझते हैं. उन्होंने यकीन जताते हुए भी कहा कि उनकी तरह और भी लड़कियों को मैसेज जाते होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0