युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक आनंद (शेखू) भाजपा में शामिल

धर्मशाला में युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक आनंद (शेखू) ने BJP जॉइन की। विधायक सुधीर शर्मा बोले—युवा जुड़ाव से संगठन मजबूत होगा।

Apr 27, 2026 - 22:22
Apr 27, 2026 - 22:22
 0  63
युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक आनंद (शेखू) भाजपा में शामिल

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

धर्मशाला में संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा : सुधीर शर्मा

संजीव भारद्वाज । धर्मशाला

भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने बताया कि धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं मनोनीत पार्षद अभिषेक आनंद (शेखू) ने आज विधिवत रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की नीतियों, नेतृत्व और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता पर बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। सुधीर शर्मा ने अभिषेक आनंद का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि “मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव, ऊर्जा और जनसंपर्क से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा धर्मशाला के विकास को नई गति प्राप्त होगी।”

उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो युवाओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान करती है और उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए मंच देती है। अभिषेक आनंद जैसे ऊर्जावान और सक्रिय युवा के पार्टी से जुड़ने से न केवल संगठनात्मक शक्ति बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्र में विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।

 सुधीर शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के कार्यकर्ता भाजपा से जुड़ रहे हैं। यह स्पष्ट संकेत है कि जनता और युवा वर्ग भाजपा की विचारधारा और कार्यशैली पर भरोसा जता रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” है, और इसी भावना के साथ पार्टी हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। अंत में उन्होंने अभिषेक आनंद को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “भारतीय जनता पार्टी परिवार में आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन, आपका योगदान संगठन और क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।”

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0