तकीपुर कॉलेज में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में गतिविधियों का किया आयोजन

अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

Nov 27, 2024 - 14:44
 0  279
तकीपुर कॉलेज में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में गतिविधियों का किया आयोजन

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

सुमन महाशा। कांगड़ा

अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। महाविद्यालय में एक लिखित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें संविधान सभा और संविधान की विशेषताओं से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अलीशा बीए प्रथम, द्वितीय स्थान पर नंदिनी बीए फाइनल और तृतीय स्थान पर क्रमशः रोबिन सिंह और स्नेहा बीए तृतीय वर्ष रहे। इसके अतिरिक्त संविधान दिवस के इस शुभ अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा संविधान जनक डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र को माल्यार्पण किया गया और सभी आचार्यों ने पुष्पांजलि भेंट की।

इसके बाद महाविद्यालय में राजनीतिक विभाग के प्रोफेसर विजय कुमार ने संविधान की प्रस्तावना जिसमें संविधान के स्रोत, भारत राज्य का स्वरूप और उसके उद्देश्यों पर एक विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय डॉ आर एस गिल ने संविधान की मांग से लेकर संविधान के निर्माण तक विभिन्न काल तिथियों में संविधान के विकास के विभिन्न चरणों की जानकारी उपलब्ध कराई। उसके बाद सभी छात्र-छात्राओं को संविधान निर्माण से संबंधित एक वीडियो दिखाया गया जिसमें संविधान सभा में संविधान निर्माण के दौरान विभिन्न विषयों पर वाद विवाद और चर्चा शामिल थी।

इस अवसर पर शिक्षक वर्ग से डॉ भगवान दास, डॉ सुरेश, डॉ प्रीति, डॉ अश्वनी शर्मा, प्रोफेसर लेखराज, डॉ सुनील, प्रोफेसर साहिल प्रोफेसर अमन वालिया और गैर शिक्षक वर्ग से सहायक अधीक्षक जनकराज, क्लर्क आशु, लैब सहायक ओंकार और योगेश उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0