AIIMS बिलासपुर में महिला पर चाकू से हमला
एम्स बिलासपुर में महिला पर अस्पताल के भीतर चाकू से हमला। बिना उकसावे की वारदात, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो । बिलासपुर
एम्स बिलासपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला पर अस्पताल के भीतर ही छुरी से हमला कर दिया गया। घायल महिला की पहचान अंजू कुमारी, निवासी गांव धाड़त, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, अंजू कुमारी अपने बीमार पिता के साथ अस्पताल में ठहरी हुई थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति, जो किसी अन्य महिला के साथ तीमारदार के रूप में वहां आया था, ने बिना किसी उकसावे के फल/सब्जी काटने वाली छुरी से उन पर हमला कर दिया। आरोपी ने उनके पिता पर भी हमला करने की कोशिश की, हालांकि दोनों का आरोपी के साथ कोई पूर्व विवाद नहीं था।
घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को सूचना मिलते ही मामला दर्ज कर लिया गया और जांच शुरू कर दी गई है। संदीप धवल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सदर थाना में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। यह घटना अस्पताल जैसी सुरक्षित जगहों में भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0