बाबा बालक नाथ मंदिर का 5.71 करोड़ का बजट पास

बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई का 5.71 करोड़ का बजट पास, विकास कार्य, चैत्र मेला, गौशाला और श्रद्धालु सुविधाओं पर रहेगा खास फोकस।

Feb 18, 2026 - 19:24
 0  63
बाबा बालक नाथ मंदिर का 5.71 करोड़ का बजट पास

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

बिलासपुर । बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई की बैठक बुधवार को आयुक्त बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार  की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए 5 करोड़ 71 लाख रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में विकासात्मक कार्यों के लिए 2 करोड़ 8 लाख 50 हजार रुपये व्यय करने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त बाबा बालक नाथ के चैत्र मास के मिलन (मेला) के सफल आयोजन हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं पर 64 लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है। आर्थिक सहायता मद में 7 लाख रुपये तथा वार्षिक मरम्मत (एनुअल रिपेयर) के लिए साढ़े 5 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। वहीं नॉन-प्लान मद के अंतर्गत 2 करोड़ 56 लाख 50 हजार रुपये का बजट प्रावधान किया गया।

बैठक के दौरान आयुक्त बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने मंदिर परिसर में श्री नैना देवी जी की तर्ज पर आधुनिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने चरण गंगा के सौंदर्यीकरण कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए जल शक्ति विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। मंदिर के जीर्णोद्धार कार्यों को गति देने पर भी विशेष बल दिया गया। बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई में लाइब्रेरी खोलने हेतु स्थान चिन्हित करने के भी निर्देश दिए । 

आयुक्त बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई एवं उपायुक्त बिलासपुर  ने आर्शिया शर्मा, एसडीएम झंडूता को निर्देश दिए कि समय-समय पर समीक्षा बैठकें आयोजित कर कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करें, ताकि श्रद्धालुओं को शीघ्र बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।इसके अतिरिक्त गौशाला के लिए एक हेक्टेयर भूमि का प्रस्ताव तैयार कर अनुमोदन हेतु भेजने के निर्देश दिए गए।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में सोलर लाइटें स्थापित करने को भी स्वीकृति प्रदान की गई।स्वास्थ्य सेवाओं के संदर्भ में उपायुक्त ने झंडूता स्वास्थ्य खंड के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में टीवी मरीजों के लिए श्री नैना देवी जी की तर्ज पर न्यूट्रिशन किट उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव तैयार कर उपायुक्त कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए, ताकि इस संबंध में शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0