हिमाचल के 4 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय बास्केटबाल टीम के ट्रायल में चयन, बना इतिहास
हिमाचल के 4 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम ट्रायल में चयन, 2 पुरुष व 2 महिला खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, राज्य के लिए गर्व का पल।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है, जहां राज्य के 4 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय बास्केटबाल टीम के ट्रायल के लिए चयन हुआ है। इनमें 2 पुरुष और 2 महिला खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हिमाचल प्रदेश बास्केटबाल संघ की महासचिव मुनीश शर्मा ने कहा कि बिलासपुर जिले के 2 पुरुष खिलाड़ियों गुंजोत, तन्मय का चयन हुआ है, जबकि स्पोर्ट्स होस्टल सरकाघाट की 2 महिला दिव्यांशी, काव्या शर्मा खिलाड़ियों ने भी अपनी जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि यह हिमाचल के बास्केटबाल इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर है, जहां राज्य के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
मुनीश शर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों का चयन होने पर हिमाचल प्रदेश सरकार और बास्केटबाल एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश ने बधाई दी है। यह उपलब्धि हिमाचल के बास्केटबाल खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा है और आगे भी इसी तरह की उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। मुनीश शर्मा ने कहा कि आने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इन चारों खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0