बिलासपुर में 125 पेटी बीयर पकड़ी, कुल्लू का तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर में पुलिस ने फोरलेन पर 125 पेटी अवैध बीयर के साथ कुल्लू के तस्कर को गिरफ्तार किया, बिना परमिट ले जा रहा था शराब।

Mar 19, 2026 - 10:49
 0  36
बिलासपुर में 125 पेटी बीयर पकड़ी, कुल्लू का तस्कर गिरफ्तार

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। बिलासपुर
बिलासपुर जिले में अवैध शराब की तस्करी पर लगाम कसते हुए घुमारवीं थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन लिंक रोड पर मल्यावर के पास नाकाबंदी के दौरान एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध बीयर बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने गाड़ी चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार घुमारवीं थाना के उपनिरीक्षक  प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन लिंक रोड पर मल्यावर के समीप गश्त और नाकाबंदी पर थी। इसी दौरान टीम ने संदेह के आधार पर वहां से गुजर रही एक महिंद्रा पिकअप  (एचपी 34ई-7703) को जांच के लिए रोका। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, तो उसके अंदर से बीयर की 125 पेटियां बरामद हुईं। इनमें 44 पेटियां थंडर बोल्ट बीयर और 81 पेटियां किंगफिशर बीयर पाई गईं हैं। गाड़ी चालक मौके पर इस शराब से संबंधित वैध परमिट या कागजात पुलिस को पेश नहीं कर सका। अवैध शराब के साथ पकड़े गए वाहन चालक की पहचान सत्याप्रकाश (26) पुत्र ध्यानू के रूप में हुई है। आरोपी ऊसालीधार, डाकघर बन्दरोल, तहसील व जिला कुल्लू का स्थायी निवासी है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0