बिलासपुर में HRTC बस हादसा टला, 25 यात्री बाल-बाल बचे
बिलासपुर में HRTC बस खेतों में जा घुसी, 25 यात्री सवार थे। बड़ा हादसा टला, 8-10 लोग मामूली घायल, प्रशासन जांच में जुटा।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। बिलासपुर
जिला बिलासपुर में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, बिलासपुर से धर्मशाला जा रही एक एचआरटीसी (HRTC) बस लदरौर-घंडालवी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर सीधे खेतों में जा घुसी। हादसे के वक्त बस में करीब 25 यात्री सवार थे, जिनमें चीख-पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि इस भयानक टक्कर के बावजूद किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा जानी नुकसान होने से बच गया।
वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। राहत की बात यह रही कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की स्थिति सामान्य पाई गई। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए तुरंत वैकल्पिक बस की व्यवस्था की गई और सभी यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। फिलहाल, प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0