हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने सिंबल खोली पंचायत पहुंचकर सुनी लोगों की जन समस्याएं
HRTC उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने सिंबल खोली पंचायत में जन समस्याएं सुनीं, पानी, बिजली और रास्तों के लिए दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
Videos
View Allसुमन महाशा। कांगड़ा
हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा आज लोगों की शिकायतें सुनने के लिए सिंबल खोली पंचायत पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ लोक निर्माण, बिजली, वन और आईपीएच विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
लोगों द्वारा उनके समक्ष बिजली, पानी और रास्तों से संबंधित समस्याएं रखी गई। उन्होंने मौके पर अधिकतर समस्याओं का समाधान किया और अन्य के लिए अधिकारियों को जल्द निवारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वार्ड 3 में रास्ते के लिए 5 लाख रुपये देने की बात कही, वार्ड 5 में पानी और रास्ते के कार्य को करने के अधिकारियों को निर्देश दिए, उन्होंने वार्ड 2 में हरिजन बस्ती के लिए 500 लीटर की पानी की टंकी देने की घोषणा की। इस मौके पर अजय वर्मा ने कहा लोगों की समस्याओं का निवारण करना उनका प्रथम दायित्व है और इसके लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे। उनके समक्ष लोगों द्वारा सिंबल खोली से टांडा के लिए बस चलाने की मांग रखी गई जिस पर जल्द कारवाही करने के उन्होंने आर.एम को निर्देश दिए।
इस मौके पर राम सिंह, अनिल कुमार महिला मंडल सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0