साउथ अफ्रीका में रहस्यमयी हालात में 26 वर्षीय युवक की मौत, गांव काली चिक में छाया मातम!

हिमाचल प्रदेश के बड़सर क्षेत्र के गांव काली चिक के 26 वर्षीय युवक अमन कुमार की साउथ अफ्रीका में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर है।

Apr 13, 2026 - 19:50
 0  27
साउथ अफ्रीका में रहस्यमयी हालात में 26 वर्षीय युवक की मौत, गांव काली चिक में छाया मातम!

बड़सर। अनिल कपलेश 

धतवाल बीझड़ी की ग्राम पंचायत महारल के अंतर्गत आने वाले गांव काली चिक से एक दुखद समाचार सामने आया है। यहां के 26 वर्षीय युवक अमन कुमार की साउथ अफ्रीका में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

इस खबर के सामने आते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। अमन कुमार के पिता उधम सिंह घर पर ही मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेहतर भविष्य और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए अमन कुछ समय पहले ही विदेश कमाने गया था।

फिलहाल अमन की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, जिससे परिवार और ग्रामीणों में चिंता और दुख का माहौल है। परिजन इस घटना से पूरी तरह टूट चुके हैं।

स्थानीय विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वह परिवार के साथ खड़े हैं।

प्रशासन से भी मांग की जा रही है कि मामले की जांच कर सच्चाई जल्द सामने लाई जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0