मिडल स्कूल बड़ागांव में मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार

मंगलवार को राजकीय मिडल स्कूल बड़ागांव के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह  किया गया।

Feb 6, 2024 - 17:49
 0  441
मिडल स्कूल बड़ागांव में मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार
मिडल स्कूल बड़ागांव में मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

अनिल कपलेश। बड़सर

मंगलवार को राजकीय मिडल स्कूल बड़ागांव के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह  किया गया। इस आयोजन विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि बिझड़ी में करोड़ों रुपये की लागत से मिनी सचिवालय भवन भी बनाया जाएगा। इस भवन में एक ही छत के नीचे कई विभागों के कार्यालय स्थापित होंगे और लोगों को अपने कार्य करवाने में काफी सुविधा होगी। विधायक ने कहा कि नए बजट में बड़सर विधानसभा क्षेत्र की कई नई बड़ी परियोजनाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य विकासात्मक कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि का प्रावधान किया जाएगा। 
 उन्होंने कहा कि बड़ाग्रां स्कूल में अतिरिक्त कमरों, शौचालयों, बोरवैल और बैडमिंटन कोर्ट के लिए भी धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए उन्हांेने अधिकारियों को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। क्षेत्रवासियों की बस सेवा की मांग पर विधायक ने कहा कि एचआरटीसी में नई ई-बसें आते ही नई बस सेवा आरंभ की जाएगी। 
 इस अवसर उन्होंने स्कूल के लिए अपनी ओर से ग्यारह हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की और शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। 
 इससे पहले मुख्याध्यापक संदीप कुमार ने विधायक, अन्य अतिथियों और बच्चों के अभिभावकों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ-साथ स्कूल की कुछ मांगें भी रखीं। विद्यार्थियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
 समारोह में स्थानीय पंचायत प्रधान अनुराधा, उपप्रधान बलराम ठाकुर, महारल के प्रधान विजय कुमार, धबीरी के प्रधान रवि ठाकुर, जमली के उपप्रधान हाकम सिंह, प्राइमरी स्कूल के मुख्य शिक्षक मोहिंद्र ठाकुर, एसएमसी अध्यक्ष कमलेश कुमारी, प्राइमरी स्कूल की एसएमसी के अध्यक्ष सुनील ठाकुर, जसवंत सिंह, बलवंत सिंह, गोरख राम, प्रीतम सिंह, भूपेंद्र ठाकुर, प्रवीण ढटवालिया, सतीश सोनी, धनीराम शर्मा, सतीश चंद्र, रणजीत सिंह, मुश्ताक सिंह, नरेंद्र सिंह, हेमराज, चतर सिंह, चग्गर सिंह और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0