टांडा आर्मी एरिया फायरिंग रेंज में 29 नवंबर को सेना करेगी अभ्यास : एसडीएम कांगड़ा

एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने बताया कि टांडा आर्मी एरिया फायरिंग रेंज में 29 नवंबर को भारतीय सेना द्वारा फायरिंग अभ्यास किया जाएगा।

Nov 28, 2024 - 15:42
 0  153
टांडा आर्मी एरिया फायरिंग रेंज में 29 नवंबर को सेना करेगी अभ्यास : एसडीएम कांगड़ा

सुमन महाशा। कांगड़ा

एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने बताया कि टांडा आर्मी एरिया फायरिंग रेंज में 29 नवंबर को भारतीय सेना द्वारा फायरिंग अभ्यास किया जाएगा। भारतीय सेना का यह अभ्यास प्रातः 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगा। 

उन्होंने बताया इस दौरान निवासियों को पूर्व में किए गए अभ्यास कार्यक्रमों की तरह तय सीमा से अंदर आने की अनुमति नहीं होगी और सभी निवासियों से अनुरोध रहेगा की चेतावनी सीमा का किसी भी परिस्थिति में उल्लंघन न करें। उन्होंने बताया पंचायत कोहाला, खोली, कछियारी और घुरकड़ी के लोगों से इस दौरान फायरिंग रेंज में स्वयं न जाने और मवेशियों को भी नहीं भेजने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0