T20 वर्ल्ड कप में अर्शदीप सिंह के पास इतिहास रचने का मौका, ऐसा करते ही बन जाएंगे नंबर-1 भारतीय गेंदबाज
ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ अर्शदीप सिंह के पास अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ भारत के सबसे सफल गेंदबाज बनने का मौका।
नई दिल्ली। ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने अपने पहले मुकाबले में USA के खिलाफ 29 रनों से जीत के साथ टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया था। अब भारतीय टीम अपना मुकाबला गुरुवार, 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ खेलेगी. वहीं, इस मैच में टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पास इतिहास रचने का मौका होगा। अर्शदीप टी20 वर्ल्ड कप में नंबर-1 भारतीय गेंदबाज बनने से बस कुछ कदम दूर हैं. इस मामले में वह दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
अर्शदीप सिंह रच सकते हैं इतिहास
दरअसल, अर्शदीप ने T20 वर्ल्ड कप में अब तक भारत के लिए खेले 15 मैचों में 29 विकेट झटके हैं. उन्होंने USA के खिलाफ पहले मैच में 2 विकेट लेकर आर अश्विन के रिकॉर्ड को खतरे में डाल दिया था। अश्विन के नाम T20 वर्ल्ड कप में 24 मैचों में 32 विकेट दर्ज हैं। ऐसे में अगर अर्शदीप नामीबिया के खिलाफ मैच में 3 या उससे ज्यादा विकेट चटकाने में कामयाब रहते हैं, तो वह T20 वर्ल्ड कप में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। वह इस लिस्ट में 29 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं. उनके बाद इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह तीसरे और हार्दिक पांड्या चौथे नंबर पर मौजूद हैं. बुमराह ने 26 विकेट तो पांड्या ने 24 विकेट लिए हैं. वहीं, इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर रवींद्र जडेजा 22 विकेट के साथ मौजूद हैं।
T20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
रविचंद्रन अश्विन – 32 विकेट
अर्शदीप सिंह – 29 विकेट
जसप्रीत बुमराह – 26 विकेट
हार्दिक पांड्या – 24 विकेट
रवींद्र जडेजा – 22 विकेट
हरभजन सिंह – 16
इरफान पठान – 16
अर्शदीप सिंह का टी20 करियर
अर्शदीप ने 25 नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक खेले 77 टी20I मैचों में 8.47 के इकोनॉमी रेट से कुल 120 विकेट चटका चुके हैं. इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 51 रन देकर 5 विकेट रहा है. बता दें कि, अर्शदीप T20I क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इस लिस्ट में बुमराह 107 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0