पंड्या ब्रदर्स में तनाव? मैच में दिखी दूरी

वानखेड़े में RCB vs MI मैच के दौरान हार्दिक और क्रुणाल पंड्या के बीच दूरी दिखी। जश्न और व्यवहार ने बढ़ाई अटकलें, फैंस हैरान।

Apr 13, 2026 - 12:40
 0  18
पंड्या ब्रदर्स में तनाव? मैच में दिखी दूरी

rcb vs mi : 12 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी ने 18 रनों से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 4 विकेट पर 240 रन बनाए, जबकि जवाब में मुंबई इंडियंस 5 विकेट पर 222 रन ही बना सकी।

मैच के दौरान सबसे ज्यादा ध्यान हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या के बीच दिखे व्यवहार ने खींचा। आमतौर पर मैदान पर मस्ती-मजाक करने वाले दोनों भाई इस बार एक-दूसरे के सामने पूरी तरह गंभीर नजर आए।

मुकाबले के दौरान क्रुणाल ने गेंदबाजी करते हुए हार्दिक का सामना आक्रामक अंदाज में किया। वहीं, जब हार्दिक का विकेट गिरा तो क्रुणाल का जोश भरा जश्न सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस इसे दोनों भाइयों के रिश्ते से जोड़कर देख रहे हैं।

इतना ही नहीं, मैच खत्म होने के बाद भी दोनों भाई एक-दूसरे से ना तो मिले और ना ही हाथ मिलाते नजर आए। इसने अटकलों को और हवा दे दी है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा।

हालांकि, हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह सिर्फ मैच का जोश था या रिश्तों में वाकई कोई दूरी आ गई है, लेकिन यह घटना अब फैंस के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0