अरविन्द केजरीवाल को ईडी ने किया गिरफ्तार, पूरे देश की सियासत में उठा बवाल
गुरुवार को ईडी ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में दो घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप पार्टी आज देशभर में प्रदर्शन करने वाली है। केजरीवाल को ईडी आज PMLA कोर्ट में पेश करेगी। आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आप की दिल्ली मंत्री आतिशी को हिरासत में ले लिया।
Videos
View Allब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल
गुरुवार को ईडी ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में दो घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप पार्टी आज देशभर में प्रदर्शन करने वाली है। केजरीवाल को ईडी आज PMLA कोर्ट में पेश करेगी। आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आप की दिल्ली मंत्री आतिशी को हिरासत में ले लिया। दिल्ली के आईटीओ पर पुलिस ने आम आदमी पार्टी के मंत्री सौरभ भारद्वाज को हिरासत में लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, हम सुप्रीम कोर्ट के समक्ष कहेंगे कि अरविंद केजरीवाल को अपने वकील और परिवार से मिलने की अनुमति दी जानी चाहिए और उन्हें अपना आधिकारिक काम करने की अनुमति दी जानी चाहिए।
अरविन्द केजरीवाल के परिवार को घर में नजरबंद कर दिया गया है। दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कई कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'हम आम आदमी पार्टी और केजरीवाल जी के साथ हैं। ईसी विपक्ष के खिलाफ बदले की राजनीति के लिए सरकार का हथियार बन गया है। वे जानते हैं कि वे अपने दम पर नहीं जीत सकते, इसलिए वे विपक्षी नेताओं के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति कर रहे हैं। यह भारत को एक निरंकुश देश बनाने का कदम है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी कार्यालय के पास आईटीओ पर सुरक्षा बढ़ा दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0