ऑस्ट्रेलिया की धमाकेदार जीत, आयरलैंड 115 पर ढेर
टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रन से हराया। 182 रन के लक्ष्य के जवाब में आयरलैंड 115 पर ऑलआउट, एलिस-जाम्पा ने 4-4 विकेट लिए।
कोलंबो । ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रन से हरा दिया। बुधवार को कोलंबो में खेले गए टी20 विश्व कप के 14वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम 16.5 ओवर में सिर्फ 115 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। उनके लिए जॉर्ज डॉकरेल ने सर्वाधिक 41 रनों की पारी खेली। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस और एडम जाम्पा ने 4-4 विकेट लिए जबकि मैथ्यू कुनेहमेन ने एक सफलता अपने नाम की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0