बैजनाथ में खड्ड में डूबा युवक, सिर पर चोट के निशान
कांगड़ा के बैजनाथ में 19 वर्षीय युवक की खड्ड में डूबने से मौत। नहाते समय हादसा, सिर पर चोट के निशान मिले, पुलिस जांच जारी।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। कांगड़ा
कांगड़ा जिला के उपमंडल बैजनाथ के खड़ानाल पंचायत क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पुन्न खड्ड में नहाने गया 19 वर्षीय युवक आयुष कुमार की डूबने से मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ घूमने निकला था और इसी दौरान दोनों खड्ड के पास पहुंच गए। नहाते समय आयुष अचानक गहरे पानी में चला गया और खुद को संभाल नहीं पाया। इस घटना के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर है।
पुलिस जांच जारी, सिर पर चोट के निशान मिले
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया। काफी प्रयासों के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी यादेश के अनुसार मृतक के माथे पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। आशंका है कि छलांग लगाते समय सिर पत्थर से टकराया होगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0