U19 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम के लिए BCCI ने खोली तिजोरी, बंपर इनाम का किया ऐलान
ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर BCCI ने भारतीय टीम के लिए 7.5 करोड़ रुपये नकद इनाम का ऐलान किया। इंग्लैंड को फाइनल में 100 रन से हराया।
मुंबई । आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर सबको खुश कर दिया। भारत ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी अपने नाम की। इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के लिए 7.5 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार का ऐलान किया है।
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने टीम की तारीफ करते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि भारतीय अंडर-19 टीम ने टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए फाइनल में इंग्लैंड को हराया। उन्होंने बताया कि यह 7.5 करोड़ रुपये का पुरस्कार खिलाड़ियों की मेहनत और शानदार प्रदर्शन के लिए दिया जा रहा है।
बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने ANI से बात करते हुए कहा कि “2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर पूरा देश और बीसीसीआई गर्व महसूस कर रहा है। जिस तरह से हमारी टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को हराया और पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही, हम सभी को इस पर गर्व है. इसके लिए बीसीसीआई ने टीम को 7.5 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देगी।”
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0