आईपीएल 2026 में आज हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हराकर सीजन में बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच में दोनों टीमों की विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में मेजबान टीम पूरी तरह हावी रही।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 216 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान Ishan Kishan ने शानदार 91 रनों की पारी खेली। उनके अलावा Heinrich Klaasen ने 40 रन, नीतीश कुमार रेड्डी ने 28 रन और सलिल अरोड़ा ने 24 रन बनाकर अहम योगदान दिया। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी और 159 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने बेहद खराब शुरुआत करते हुए सिर्फ 9 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए, जिससे मैच लगभग वहीं खत्म हो गया। SRH की ओर से डेब्यू गेंदबाजों Praful Hinge और साकिब हुसैन ने शानदार प्रदर्शन किया और 4-4 विकेट लेकर राजस्थान की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया।
राजस्थान की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका और पूरी टीम दबाव में बिखर गई। इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने सीजन में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।
SRH vs RR मैच की प्लेइंग-11
SRH: ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा
RR: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे.