कांगड़ा में बघेल का संदेश: कार्यकर्ता बनें ताकत

कांगड़ा के गुप्त गंगा में कांग्रेस शिविर में भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं से धरातल पर काम करने और संगठन मजबूत करने का आह्वान किया।

Apr 28, 2026 - 10:03
 0  153
कांगड़ा में बघेल का संदेश: कार्यकर्ता बनें ताकत
कांगड़ा में बघेल का संदेश: कार्यकर्ता बनें ताकत

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

सुमन महाशा। कांगड़ा
कांग्रेस संगठन के समर्पित कार्यकर्ता धरातल पर लोगों से जुड़े उनकी समस्याओं को समझें ऐसे कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा यह उद्गार छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कांगड़ा के गुप्त गंगा में कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे 10 दिवसीय शिविर में पहुंचने पर कहे उनके साथ पूर्व राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल और अध्यक्ष कांग्रेस हिमाचल प्रदेश विनय कुमार भी मौके पर उपस्थित रहे। 
उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसके कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ता ही पार्टी की विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनते हैं और उनकी वैचारिक दृढ़ता से ही संगठन मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी होने के नाते स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभा चुकी है और आजादी के बाद भी विविधताओं से भरे भारत को एक सूत्र में पिरोने में उसका अमूल्य योगदान रहा है। 
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के पश्चात देश ने जिस तीव्र गति से विकास किया और अंतरिक्ष तक अपनी पहचान बनाई, वह कांग्रेस की दूरदर्शी नीतियों और नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सब कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं और मजबूत नेतृत्व के निरंतर प्रयासों से ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक हिमाचल के निर्माण में कांग्रेस का योगदान निरंतर और निर्णायक रहा है। 
इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करें और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने बूथ स्तर की राजनीति को मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी को बढ़ाने का सभी से आह्वान किया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0