बिझड़ी में खैर तस्करी पकड़ी, बीडीओ की बड़ी कार्रवाई
हमीरपुर के बिझड़ी में डूगाड़ शनिदेव मंदिर के पास खैर की अवैध लकड़ी पकड़ी गई। बीडीओ विनोद राणा की सतर्कता से गिरोह दबोचा, वन विभाग जांच में जुटा।
अनिल कपलेश I बड़सर
जिला हमीरपुर के बड़सर उपमंडल के बिझड़ी में खैर तस्करी का मामला सामने आया है , डूगाड़ शनिदेव मंदिर के पास खैर की अवैध लकड़ी पकड़ी, बीडीओ विनोद राणा की सतर्कता से गिरोह दबोचा । विकासखंड बिझड़ी के विकासखंड अधिकारी (बीडीओ) विनोद राणा की सतर्कता के चलते आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बिझड़ी के अंतर्गत आने वाले डूगाड़ शनिदेव मंदिर के पास खैर की अवैध लकड़ी को एक पिकअप वाहन में ले जाया जा रहा था, जिसे नाके पर रोक लिया गया।
बीडीओ विनोद राणा की अगुवाई में लगाए गए विशेष नाके के दौरान यह गिरोह अधिकारियों के जाल में फंस गया। मौके पर वाहन को कब्जे में लेकर आरोपियों को पकड़ लिया गया और उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए विकासखंड बिझड़ी के वन विभाग कार्यालय लाया गया।
प्राथमिक पूछताछ में अवैध कटान और लकड़ी की तस्करी की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों द्वारा गिरोह के अन्य सदस्यों और मुख्य सरगना तक पहुंचने के लिए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध कटान और तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0