फैसले लो, फिर पलटो, यही बन गई कांग्रेस सरकार की पहचान : बिक्रम ठाकुर 

पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, फैसलों में यू-टर्न और कमजोर नेतृत्व का आरोप। शासन पर उठाए सवाल।

Apr 23, 2026 - 11:49
 0  153
फैसले लो, फिर पलटो, यही बन गई कांग्रेस सरकार की पहचान : बिक्रम ठाकुर 

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

संजीव भारद्वाज । धर्मशाला
पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में शासन का स्तर इतना गिर चुका है कि सरकार खुद ही अपने फैसलों की विश्वसनीयता खत्म कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार “पहले निर्णय, फिर यू-टर्न” की नीति पर चल रही है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था को पूरी तरह मजाक बना दिया है।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में सरकार द्वारा लिए गए अनेक फैसले ऐसे हैं जिन्हें जनता के विरोध के बाद तुरंत वापस लेना पड़ा। चाहे बिजली सब्सिडी खत्म करने का मामला हो, बाहरी राज्यों के वाहनों पर टैक्स बढ़ाने का फैसला हो, कर्मचारियों के वेतन और पदों को लेकर निर्णय हों या सरकारी संपत्तियों के किराए में भारी बढ़ोतरी—हर मुद्दे पर सरकार पहले जनता पर बोझ डालती है और फिर दबाव में आकर पीछे हट जाती है। यह स्थिति दर्शाती है कि सरकार के पास न कोई स्पष्ट नीति है और न ही दूरदर्शिता।

मुख्यमंत्री का नेतृत्व पूरी तरह कमजोर साबित हुआ
बिक्रम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री का नेतृत्व पूरी तरह कमजोर साबित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्री बिना किसी ठोस योजना या आंकड़ों के फैसले लेते हैं, जिससे प्रदेश में अस्थिरता का माहौल बनता है। प्रशासनिक अधिकारी भी इस भ्रम में हैं कि कौन सा निर्णय स्थायी है और कौन सा कुछ ही दिनों में पलट जाएगा। इससे न केवल शासन की गति प्रभावित हो रही है बल्कि आम जनता का विश्वास भी लगातार घट रहा है।
बिक्रम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को एक “प्रयोगशाला” बना दिया है, जहां हर दिन नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं। कभी कर्मचारियों को लेकर फैसले, कभी टैक्स और शुल्कों में बदलाव, तो कभी विभागीय फेरबदल—इन सबने मिलकर प्रदेश की छवि को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार विकास के बजाय केवल अव्यवस्था और अनिश्चितता को बढ़ावा दे रही है।

गलतियों से सीखने को तैयार नहीं कांग्रेस सरकार
बिक्रम ठाकुर ने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार की सबसे बड़ी विफलता यह है कि वह अपनी गलतियों से सीखने को तैयार नहीं है। बार-बार एक ही प्रकार की गलतियां दोहराई जा रही हैं, जिससे साफ है कि सरकार के पास न तो नीति-निर्माण की क्षमता है और न ही प्रशासनिक नियंत्रण। उन्होंने कहा कि प्रदेश के संसाधनों का सही उपयोग करने के बजाय सरकार केवल दिखावटी निर्णय लेकर सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर रही है।

हिमाचल प्रदेश की जनता आने वाले समय में करारा जवाब देगी
उन्होंने कहा कि जनता अब कांग्रेस के इस “यू-टर्न मॉडल” को पूरी तरह समझ चुकी है। प्रदेश की जनता स्थिरता, पारदर्शिता और विकास चाहती है, लेकिन कांग्रेस सरकार इन तीनों मोर्चों पर पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के फैसलों ने निवेश के माहौल को भी प्रभावित किया है, जिससे रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं और युवा निराश हो रहे हैं।
अंत में बिक्रम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता इस असफल और दिशाहीन सरकार को आने वाले समय में करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा प्रदेश के हित में काम करती रही है और आगे भी जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0