नाहन में बड़ी कार्रवाई: बिना नंबर ट्रक जब्त, लाखों का चालान

नाहन में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट ट्रक जब्त और 3 डंपरों पर 1.69 लाख का जुर्माना। नियम तोड़ने वालों पर सख्ती।

Feb 17, 2026 - 19:28
 0  9
नाहन में बड़ी कार्रवाई: बिना नंबर ट्रक जब्त, लाखों का चालान

नाहन । आरटीओ सोना चंदेल के नेतृत्व में परिवहन विभाग ने मंगलवार को अभियान चलाकर नियमों की अनदेखी करने वाले भारी वाहनों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट संचालित हो रहे एक ट्रक को मौके पर ही इंपाऊंड कर पुलिस के हवाले किया गया। इसके अतिरिक्त 3 डंपरों के करीब 1.69 लाख रुपए के चालान किए गए।

यह कार्रवाई खजुरना के समीप मारकंडा पुल, नवोदय विद्यालय के समीप और सूरजपुर क्षेत्र में की गई। जांच के दौरान वाहनों के पंजीकरण प्रमाणपत्र, फिटनैस, परमिट, टैक्स, बीमा और ओवरलोडिंग की जांच की गई। उधर, बिना नंबर प्लेट चल रहा ट्रक गंभीर नियम उल्लंघन की श्रेणी में आता है, क्योंकि इससे वाहन की पहचान करना मुश्किल हो जाता है और किसी दुर्घटना की स्थिति में जांच प्रभावित होती है। आरटीओ ने वाहन चालकों और मालिकों से अपील की है कि वे वैध दस्तावेजों के साथ ही वाहन चलाएं और ओवरलोडिंग से बचें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0