घुमारवीं में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
घुमारवीं में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता का मेडिकल कर जांच शुरू कर दी है।
घुमारवीं । घुमारवीं थाना क्षेत्र के तहत एक गांव में नाबालिग लडक़ी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़ता की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीडि़ता की मां ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया।
इसकी जानकारी पीडि़त युवती ने अपनी मां को दी, जिसके बाद मां ने थाना घुमारवीं में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण करवाया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0