माता श्री ब्रजेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नवाज़ा शीश
शक्तिपीठ माता श्री ब्रजेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शीश नवाया।

सुमन महाशा। कांगड़ा
शक्तिपीठ माता श्री ब्रजेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शीश नवाया। मंदिर के पुजारी पंडित रमा कांत शर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना करवा कर मंदिर के इतिहास बारे जानकारी दी। मंदिर प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को मां का सिरोपा व फोटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि जब भी कांगड़ा आता हूं तो मां के दर्शन अवश्य करता हूं आज भी यह सौभाग्य प्राप्त हुआ माता रानी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मां के दर्शन से नई ऊर्जा, ताकत मिली है। मां के आशीर्वाद से समाज कल्याण के लिए मैं कार्यकर्ता रहूं यही मां से प्रार्थना करता हूं। इस मौका पर उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सह प्रभारी संजय टंड, विधायक पवन काजल, प्रदेश भाजपा सचिव वीरेंद्र चौधरी, एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल, नरेंद्र त्रेहन सहित कांगड़ा भाजपा मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






