अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का कानून है सीएए : अनुराग ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश में  हमीरपुर सीट से टिकट मिलने के बाद अनुराग ठाकुर पहली बार हमीरपुर प्रवास पर आए। अनुराग ठाकुर के हमीरपुर सीमा में प्रवेश करते ही नादौन के ब्यास पुल पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। 

Mar 14, 2024 - 17:05
 0  225
अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का कानून है सीएए : अनुराग ठाकुर 

रूहानी नरयाल। नादौन 

हिमाचल प्रदेश में  हमीरपुर सीट से टिकट मिलने के बाद अनुराग ठाकुर पहली बार हमीरपुर प्रवास पर आए। अनुराग ठाकुर के हमीरपुर सीमा में प्रवेश करते ही नादौन के ब्यास पुल पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। 

नादौन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम यानी सीएए कानून पड़ोसी देशों पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में प्रताड़ित एवं मौलिक अधिकारों से वंचित अल्पसंख्यकों को राहत देने के लिए मोदी सरकार ने सीएए कानून बनाया है। इन देशों में महिलाओं व छोटी बच्चियों के साथ जबरन विवाह, जबरन धर्म परिवर्तन, बलात्कार व अन्य अपराध किए गए। इस कानून पर विपक्ष के नेता जिनमे राहुल गाँधी ,अरविन्द केजरीवाल सहित ममता बनर्जी व अन्य नेता देश में भ्रम फैला कर राजनीति कर रहे हैं। अधिकारों से वंचित और अन्याय सहन कर रही पीड़ित महिलाओं व बच्चियों के लिए ममता के दिल में ज़रा भी ममता नहीं है। 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि धर्म के आधार पर हुए विभाजन के समय पंडित जवाहर लाल नेहरू ने इन पड़ोसी देशों से वहां पर रह गए अल्पसंख्यकों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए कहा था। पड़ोसी देश पाकिस्तान में तो अल्पसंख्यकों के अधिकारों को बुरी तरह कुचल दिया गया और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प पत्र में किए अपने वायदे को पूरा किया है। उन्होंने मुस्लिम भाई बहनों से भी कहा कि देश में किसी की नागरिकता या रोजगार को छीना नहीं जा रहा है बल्कि पीड़ित लोगों को नागरिकता दी जा रही है। ताकि प्रताड़ित होने पर वह देश में आ सकें। जो लोग शरणार्थी बनकर यहां आए हैं अब उन्हें नागरिकता मिलेगी। 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने 70 सालों से इन मुद्दों पर कोई कार्य नहीं किया। दूसरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक, राम मंदिर, धारा 370 सहित सीएए लागू करके संकल्प पत्र के वायदे को कोविड काल के बावजूद पूरा किया है। उन्होंने कहा कि देश में किसी की भी नागरिकता लेने नहीं बल्कि अन्याय सह कर आए लोगों को नागरिकता देने का काम किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कानून बन जाने के बाद अब इसे लागू कर दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि आज दुनिया में देश का डंका बज रहा है और पूरी दुनिया मोदी के नेतृत्व की कायल होकर उनकी तरफ दुनिया का नेतृत्व करने की उम्मीद लगाए बैठी है। मोदी सबका साथ, सबका विकास और सब का विश्वास और सबका प्रयास पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में सभी वर्गों और धर्म के लोगों के लिए समान अधिकार दिए गए हैं और देश पहले से अधिक सुरक्षित हुआ है। 25 करोड लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। पीएम   मोदी को 78 प्रतिशत से अधिक मत मिलते हैं। अनुराग ठाकुर ने दावा किया है कि प्रदेश की चारों सीटें भी जीतेंगे और 400 पर भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी बहुत आगे जाना है। यह जरूरी है कि  प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं का पूरा लाभ देश के हर नागरिक तक पहुंच सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0