इस गर्मी में लोगों के लिए ठन्डे पानी की आस बन गयी छबील
ठंडे पानी की छबील सेरी गांव में भीषण गर्मी में राहत।

रूहानी नरयाल। नादौन
बुधवार सुबह नादौन के वार्ड तीन पास स्थित सेरी गांव के ग्रामीणों ने ठंडे पानी की छबील का आयोजन किया, तथा साथ में हलवे का प्रसाद भी भेंट किया। भीषण गर्मी में इस पुण्य काम का आयोजन किया गया ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। हर बरस की तरह प्राथमिक स्कूल के नजदीक इस बरस भी मीठे पानी की छबील का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए समाज सेवक विकास गढ़वाल ने बताया कि सेरी गांव के ग्रामीणों के सहयोग से स्कूल के निकट ठंडे पानी की छबील का आयोजन किया गया जहां पर सैकड़ो की संख्या में स्कूली बच्चों, स्थानीय लोगों व राहगीरों ने तपती गर्मी में अपनी प्यास बुझाई। इस कड़कती धूप और उबलती हुई गर्मी की वजह से घरों में अब नल का पानी भी गर्म आ रहा है। वहीं गर्मी के मौसम में राहगीरों को भी ठंडा पानी नही मिल पा रहा है। ऐसे लोगों की प्यास बुझाने व बारिश की कामना के साथ उपरोक्त पुण्य कार्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर विकास, मनोज चौधरी, विनोद चौधरी, दिलीप, सूरज, मोहल गढ़वाल, काका, मुकेश, आदित्य चौधरी, अरुण, प्रदीप, अनिल शर्मा, शुभम चौधरी, वीरेंद्र, राज कुमार आदि लोगों ने अपना सहयोग देकर इस पुण्य कार्य में भाग लिया
What's Your Reaction?






