एसपी- डीसी कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने संबोधन में कहा कि हम हिमाचल की धरती पर जन भागीदारी से एक नई कहानी लिख रहे हैं।

Nov 9, 2024 - 15:07
 0  189
एसपी- डीसी कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

ओम प्रकाश शर्मा। शिमला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने संबोधन में कहा कि हम हिमाचल की धरती पर जन भागीदारी से एक नई कहानी लिख रहे हैं। नशा मुक्त समाज का संकल्प इसलिए लिया है ताकि हमारे युवा पीढ़ी सुरक्षित रहे और अपने उज्जवल भविष्य के लिए सही राह पर आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि देवभूमि की रक्षा के लिए अवैध खनन पर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि हमारी प्राकृतिक धरोहर आने वाली पीढ़ियों के लिए संजीवनी बनी रहे।

हिमाचल सरकार पशुओं के लिए सुरक्षित आश्रय स्थलों का निर्माण करेगी। जिससे न सिर्फ किसानों को राहत मिलेगी बल्कि राहगीरों के सफर में भी कोई अवरोध उत्पन्न नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय पर गौशाला के निर्माण के लिए भूमि की पहचान करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि एफसीए मामले में देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0