मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में जनता की समस्याएं सुनी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मशाला स्थित सर्किट हाउस में जनता दरबार आयोजित किया।

Jan 24, 2025 - 14:12
 0  135
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में जनता की समस्याएं सुनी

सुमन महाशा। कांगड़ा 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मशाला स्थित सर्किट हाउस में जनता दरबार आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने आम जनता से संवाद करते हुए कहा कि सरकार जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देती है और उनका समाधान करना सुनिश्चित करेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान किया जाए और कोई भी शिकायत लंबित न रहे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों से उनके मुद्दों पर भी बात की, जिसमें सड़क, पानी, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याएं शामिल थीं। सुक्खू ने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार प्रदेश के विकास और लोगों की खुशहाली के लिए काम कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0